Search This Blog

Translate

ad

Wednesday, 19 April 2017

जिओ का Happy New Year ऑफर हुआ 30 जून तक

जी हाँ सही सुना अपने आज कल बहुत से लोगो के मोबाइल में ये मेसेज आ रहा है जिओ की तरह से कि जिओ हैप्पी न्यू ईयर ऑफर अब 3० जून तक बढ़ गया है हलाकि इसकी अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है पर जिओ के यूजर के लिए ये एक अच्छी खबर समित हो सकती है।

JIO ने लांच किया सब से सस्ता 4G फ़ोन जानिए क्या है खास

इस समय भारत में टेलीकॉम और मोबाइल कपिनियो के बिच एक दूसरे से बेहतर दिखाने की होड़ मची है इसी बिच जिओ ने 4G सेवा में तहलका मचने के बाद अब मोबाइल की दुन्या में भी तहलका मचने जारही है. जी हाँ जिओ ने दुन्या का सब से सस्ता 4G फ़ोन भारत में लांच कर दिया है जिस की कीमत सिर्फ 999 रूपए है |
इस फ़ोन में आपको स्क्रीन टच नहीं बल्कि कीपैड मिलेगा जो आप दो मेगा पिक्सल कैमरा के साथ इस्तेमाल कर पायगे ये फ़ोन वाईफाई की सुविधा से लैस होगा जिसकी इंटरनल मेमोरी 8GB की होगी अगर हम इस फ़ोन में बेटरी की बात करें तो ये फ़ोन 1800 MAH की बेटरी से लैस होगा हर स्मार्टफोन की तरह खुल कर आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे |

14 मई से देश के आठ राज्यों में पेट्रोल पंप हर रविवार को बंद रहेंग

14 मई से देश के आठ राज्यों में पेट्रोल पंप हर रविवार को बंद रहेंगे। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में की गई उस अपील को देखते हुए लिया गया है जिसमें उन्होंने तेल बचाने के लिए देश के लोगों से एक दिन पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल न करने की बात कही थी। पेट्रोल पंप डीलर्स के एक संगठन ने बताया है कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा के 20,000 पेट्रोल पंप 14 मई से हर रविवार को बंद रहेंगे।
भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन की एग्जिक्युटिव कमिटी के सदस्य सुरेश कुमार ने कहा, ‘कुछ साल पहले हमने तय किया था कि हर रविवार को हम पेट्रोल पंप बंद रखेंगे, लेकिन तेल कंपनियों ने उस वक्त हमसे फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था, जिसके चलते फैसला अमल में नहीं लाया जा सका। लेकिन अब हमने पेट्रोल पंपों को रविवार को बंद करने का फैसला कर किया है।’
कुमार ने कहा कि असोसिएशन ने यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में तेल की बचत करने की अपील को देखते हुए किया है। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक दिन देशवासियों से पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल न करने की अपील की थी। तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार ने बताया कि 14 मई से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा के लगभग 20,000 पेट्रोल पंप हर रविवार को 24 घंटे बंद रहेंगे।
कुमार ने कहा, ‘अकेले तमिलनाडु में इस फैसले के चलते हमें 150 करोड़ रुपये का घाटा होने की आशंका है, पर हमने देखा है कि रविवार के दिन वैसे भी सेल्स में 40 फीसदी की कमी आ जाती है।’ उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को भी इस फैसले की जानकारी जल्द दे दी जाएगी।
असोसिएशन ने यह भी कहा है कि आपात स्थिति में तेल उपलब्ध कराने के लिए हर पेट्रोल पंप पर एक स्टाफ मेंबर मौजूद रहेगा। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंपों का मार्जिन बढ़ाए जाने के मुद्दे पर कुमार ने कहा कि इस बारे में बातचीत चल रही है और इस बारे में जल्द ही कोई ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘इसे लेकर हमारा संघर्ष जारी है। हम अपने असोसिएशन के मेंबर्स से जल्द मिलने वाले हैं। हम जल्द अपने फैसले का ऐलान करेंगे।’

लिटर से नहीं अब फ़िक्स रुपए से मिलेगा पेट्रोल

भोपाल। शहर में मनमाने तरीके से पेट्रोल देने वाले पंपों पर प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है। खाद्य विभाग को शहर में कम और खुले में पेट्रोल देने की शिकायतें मिल रही हैं। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी ग्राहकों को लीटर के हिसाब से नहीं बल्कि रुपए फिक्स कर पेट्रोल दे रहे हैं। यानि ग्राहक अगर 1 लीटर पेट्रोल (75.81) भरवाता है तो कर्मचारी फिक्स 100 रुपए का पेट्रोल डालने की जिद करता है।
5 नंबर स्टॉप स्थित दुर्गा पेट्रोल पंप पर ग्राहक ने कर्मचारी से जब लीटर से पेट्रोल डालने का कहा तो उसने मशीन ही बंद कर दी। पुराने शहर के रायल मार्केट, जीएडी चौराहे, भारत टॉकीज, 80 फीट रोड के पेट्रोल पंपों में मनमानी चल रही है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने पंप मशीनों में इलेक्ट्रॉनिक चिप से गड़बड़ी की आशंका में खाद्य विभाग से शिकायत की है। उनका कहना है कि पंप के कर्मचारी 100, 200 यानी फिक्स करवाकर पेट्रोल देने की जिद करते हैं।
चिप से भी गड़बड़ी
2013 में भोपाल और पंजाब पुलिस ने इंजीनियर अंकुर वर्मा को पकड़ा था। उसने इलेक्ट्रॉनिक चिप ईजाद की थी, जिससे पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी होती थी। उसने प्रदेश सहित यूपी, पंजाब में भी चिप बेची थी।
12वीं पास ने बनाई चिप
इलेक्ट्रॉनिक चिप का इस्तेमाल रिमोट और कोड दोनों से होता है। 12वीं पास अंकुर ने चिप के लिए सेल्समैन रखे थे। इन चिपों को लेकर जिला प्रशासन ने लंबे समय से पेट्रोल पंपों की जांच नहीं की।

Sbi ATM CARD HOLDER MUST READ

एसबीआई कार्ड ने अपने 40 लाख ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. एसबीआई कार्ड अब इन ग्राहकों की जेब ढीली करने की तैयारी में है. एसबीआई कार्ड दो हजार या उससे कम का भुगतान चेक से करने वालों से शुल्क वसूलने की तैयारी में है.
अब दो हजार रुपए से कम का चेक देने पर 100 रुपये का शुल्क देना होगा. एसबीआई कार्ड के इस समय चालीस लाख से अधिक ग्राहक हैं. कंपनी ये चार्ज एक अप्रैल से लेना शुरू कर दिया है. SBI कार्ड का कहना है कि ये कदम मोदी सरकार की डिजिटल लेन-देन बढ़ाने की नीति को देखते हुए लिया गया है और उनका ध्यान भी इस तरफ है.
एसबीआई कार्ड कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय जसूजा ने कहा कि उसके 90 प्रतिशत ग्राहक गैर-चेक माध्यम से ही भुगतान करते हैं, तो इसमें ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
कंपनी का बयान
''एक अप्रैल 2017 से 2,000 रुपये या इससे कम का भुगतान चेक से करने पर 100 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा.'' इससे ज्यादा की राशि के चेक से भुगतान पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं है. इसके बाद अब देखना होगा कि एसबीआई कार्ड धारक इस स्कीम से कितना जुड़ पाते हैं.

Contact Form

Name

Email *

Message *

Bihar Board Admit Card 2021 12th

  How To Download Bihar Board Admit Card 2021 12th Practical Exams? Follow the steps as listed below to download the Bihar Board 12th Dummy ...