Search This Blog

Translate

ad

Wednesday, 19 April 2017

लिटर से नहीं अब फ़िक्स रुपए से मिलेगा पेट्रोल

भोपाल। शहर में मनमाने तरीके से पेट्रोल देने वाले पंपों पर प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है। खाद्य विभाग को शहर में कम और खुले में पेट्रोल देने की शिकायतें मिल रही हैं। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी ग्राहकों को लीटर के हिसाब से नहीं बल्कि रुपए फिक्स कर पेट्रोल दे रहे हैं। यानि ग्राहक अगर 1 लीटर पेट्रोल (75.81) भरवाता है तो कर्मचारी फिक्स 100 रुपए का पेट्रोल डालने की जिद करता है।
5 नंबर स्टॉप स्थित दुर्गा पेट्रोल पंप पर ग्राहक ने कर्मचारी से जब लीटर से पेट्रोल डालने का कहा तो उसने मशीन ही बंद कर दी। पुराने शहर के रायल मार्केट, जीएडी चौराहे, भारत टॉकीज, 80 फीट रोड के पेट्रोल पंपों में मनमानी चल रही है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने पंप मशीनों में इलेक्ट्रॉनिक चिप से गड़बड़ी की आशंका में खाद्य विभाग से शिकायत की है। उनका कहना है कि पंप के कर्मचारी 100, 200 यानी फिक्स करवाकर पेट्रोल देने की जिद करते हैं।
चिप से भी गड़बड़ी
2013 में भोपाल और पंजाब पुलिस ने इंजीनियर अंकुर वर्मा को पकड़ा था। उसने इलेक्ट्रॉनिक चिप ईजाद की थी, जिससे पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी होती थी। उसने प्रदेश सहित यूपी, पंजाब में भी चिप बेची थी।
12वीं पास ने बनाई चिप
इलेक्ट्रॉनिक चिप का इस्तेमाल रिमोट और कोड दोनों से होता है। 12वीं पास अंकुर ने चिप के लिए सेल्समैन रखे थे। इन चिपों को लेकर जिला प्रशासन ने लंबे समय से पेट्रोल पंपों की जांच नहीं की।

No comments:

Post a Comment

Blog Archive

Contact Form

Name

Email *

Message *

Bihar Board Admit Card 2021 12th

  How To Download Bihar Board Admit Card 2021 12th Practical Exams? Follow the steps as listed below to download the Bihar Board 12th Dummy ...