आज आईपीएल में एक और रोमांचक मैच खेला जाएगा. आज मुंबई इंडियंस का सामना पुणे से होगा. कागजो पर मुंबई की टीम पुणे से मजबूत नज़र आ रही हैं. लेकिन मुंबई के लिए के इस बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी और स्टीव स्मिथ सरदर्द बन सकते हैं.
पुणे की टीम इस बार ये 11 खिलाड़ी खिला सकते हैं :
अजिंक्य रहाणे
पुणे की बल्लेबाज़ी पर बहुत निर्भर करेगी. और टीम उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद करेगी. रहाणे भी अपनी लय पाना चाहेंगे.
राहुल त्रिपाठी
त्रिपाठी ने पिछले मैच में अर्धशतक बनाया था. और एक बार फिर टीम उनसे एक धमाके की उम्मीद करेगी.
स्टीव स्मिथ
स्मिथ इस समय अच्छी फॉर्म में हैं. और एक बार टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी.
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी ने एक बार फिर से अपनी पुरानी लय में वापसी कर ली हैं. उनका फॉर्म में आना टीम के लिए अच्छी खबर हैं. टीम एक बार फिर से उनसे किसी बड़े धमाके की उम्मीद करेगी.
मनोज तिवारी
तिवारी ने निचले क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया हैं. डेथ ओवेर्स में उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं.
बेन स्टोक्स
स्टोक्स से एक बार फिर टीम को काफी उम्मीद होंगी. स्टोक्स गेंद के साथ साथ बल्ले से भी अपने जौहर दिखा सकते हैं.
वाशिंगटन सुंदर
सुंदर ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. टीम एक बार फिर से उनको मौका दे सकती हैं.
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर एक बार फिर से तेज़ गेंदबाज़ी की कमान सम्भालते हुए नज़र आ सकते हैं.
इमरान ताहिर
ताहिर एक बार फिर से अपनी स्पिन से मुंबई के बल्लेबाजों को फंसते हुए नज़र आ सकते हैं. उनका प्रदर्शन अभी तक शानदार रह हैं.
डेनियल क्रिश्चियन
पिछले मैच इस ऑस्ट्रेलियन ने अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में एक बार फिर स्मिथ उनके ऊपर भरोसा दिखा सकते हैं.
ईश्वर पाण्डेय
पाण्डेय पहली बार इस सत्र में खेल सकते हैं. जयदेव का प्रदर्शन डेथ ओवेर्स ख़राब रहा हैं. ऐसे में पाण्डेय को आज के मैच में मौका मिला सकता हैं.
No comments:
Post a Comment