Search This Blog

Translate

ad

Wednesday, 19 April 2017

आईफ़ोन 7 और सैमसंग S8 से बेहतर है शिओमी Mi 6; लांच इवेंट में बोले शिओमी के संस्थापक

बुधवार को बीजिंग में Xiaomi ने अपने बहुचर्चित अनुमानित स्मार्टफ़ोन Mi 6 का अनावरण कर दिया. इस फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन में नवीनतम ओक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 एसओसी 2.45 GHz प्रोसेसर को 6 जीबी रैम और एड्रेनो 540 जीपीयू के साथ लगया गया है। लेई जुन, संस्थापक और सीईओ, शिओमी ने इस इवेंट में दावा किया कि स्नैपड्रैगन 835 के साथ Xiaomi एमआई 6 में आईफोन 7 की तुलना में बेहतर ग्राफिक्स है, साथ ही साथ जुन का मानना है की यह फ़ोन सैमसंग के एस8 को अन्तुतु बेंचमार्क पर पछाड़ सकता है. उम्मीद के मुताबिक Xiaomi एमआई 6 ड्यूल कैमरा के साथ आएगा जो की एक सप्ताह तक अफवाह का टॉपिक बना रहा था।

इसमें 5.15 इंच का डिस्प्ले है, लेकिन अभी के लिए स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन का अभी तक घोषित नहीं किया गया है। एमआई 6 पर चार तरफा वाला 3 D ग्लास फीचर इसे प्रीमियम लुक देता है. फोन की साइड स्टेनलेस स्टील से बनी है जो कि ग्लॉसी लुक देता हैं। जुन ने जोर देकर कहा कि नए एमआई 6 को "घड़ी की तरह प्रेसईजली बनाया गया है" उन्होंने यह भी दावा किया कि बैकसाइड में ड्यूल कैमरा सीमलैस तरीके से ऐड किया गया है। एमआई 6 में फिंगरप्रिंट स्कैनर को फ्रंट साइड में गिलास के नीचे लगाया गया है. उन्होंने कहा कि एमआई 6 वियर एंड टियर रेसिस्टेंट के साथ है, और दावा किया है कि यह "स्प्लैश-रेसिस्टेंट" है। जुन ने इसके साथ एमआई 6 का सिल्वर एडिशन की भी घोषणा की, जिसमे चार तरफ़ा 3D ग्लास और अल्ट्रा रेफ्लेक्टिवे फिनिश दिया गया है. मुख्य शब्दों में जुन ने कहा कि सिल्वर एडिशन आपको ब्लू एडिशन से अलग फील देगा.

No comments:

Post a Comment

Blog Archive

Contact Form

Name

Email *

Message *

Bihar Board Admit Card 2021 12th

  How To Download Bihar Board Admit Card 2021 12th Practical Exams? Follow the steps as listed below to download the Bihar Board 12th Dummy ...