Search This Blog

Translate

ad

Wednesday, 19 April 2017

Reliance Jio को धमाकेदार टक्करः केवल 73 रुपये में 1 माह तक अनलिमिटेड 4G डाटा

Reliance Jio के एक के बाद आए एक प्लान ने बाकी टेलीकॉम कंपनियों की नींद हराम कर दी है. अब जब Reliance Jio ने अपनी सेवाओं को पेड कर दिया है, तब भी बाकी कंपनियां ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कोई न कोई ऑफर लेकर सामने आ रही हैं.
इस कड़ी में Reliance Jio को धमाकेदार टक्कर दी है Telenor ने अपने एक नए प्लान से. रिपोर्ट्स के मुताबिक Telenor ने केवल 73 रुपये में अपना नया प्लान पेश किया है.
इस धमाकेदार 73 रुपये के प्लान में यूजर्स को एक माह यानी 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G डाटा दिया जा रहा है. इस प्लान की खासियत सिर्फ डाटा ही नहीं है बल्कि इसके अंतर्गत यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 25 पैसे प्रति मिनट का ही चार्ज देना होगा.
हालांकि Telenor ने यह प्लान फिलहाल केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के यूजर्स के लिए ही पेश किया है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अन्य सर्किल्स में भी जल्द ही यह प्लान पेश कर सकती है.
इस प्लान का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को पहले Telenor का कनेक्शन लेने के बाद सबसे पहला रिचार्ज 73 रुपये (FRC 73) से कराना होगा.
इस FRC के बाद अगले महीने यानी 28 दिनों के बाद यूजर्स 47 रुपये का स्टैंडर्ड टैरिफ वाउचर (STV 47) रिचार्ज करा सकते हैं, जिसके अंतर्गत यूजर्स को 28 दिनों के लिए 400 MB इंटरनेट डाटा मिलेगा.
गौरतलब है कि इससे पहले Telenor ने FRC 103 प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को 25 रुपये का टॉक टाइम देने के साथ ही लोकल-एसटीडी कॉलिंग के लिए केवल 25 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना था. 90 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग की यही दर मिलती रहती.
इसके साथ ही यूजर्स को 60 दिनों की वैधता वाला अनलिमिटेड 4G डाटा भी दिया जा रहा था, जिसमें यूजर्स को रोजाना 2GB 4G डाटा मिलता.

No comments:

Post a Comment

Blog Archive

Contact Form

Name

Email *

Message *

Bihar Board Admit Card 2021 12th

  How To Download Bihar Board Admit Card 2021 12th Practical Exams? Follow the steps as listed below to download the Bihar Board 12th Dummy ...