Search This Blog

Translate

ad

Thursday, 20 April 2017

यूसीवेब ने भारत में नया ऐप यूसी न्यूज किया लॉन्च

अलीबाबा समूह के यूसी वेब ने सोमवार को भारत न्यूज कंटेंट प्लेटफॉर्म यूसी न्यूज लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी यूज़र को न्यूज़, क्रिकेट, टेक्नोलॉजी, इंटरटेनमेंट, सिनेमा और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट मुहैया कराएगी।

कंपनी के महाप्रबंधक केन्नी ये ने कहा, "यूसी न्यूज ट्रेंड को ध्यान में रखकर काम करता है। यह फेसबुक और ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे कीवर्ड को ध्यान में रखकर उससे जुड़े टॉपिक को यूज़र को रेकमेंड करेगा।"

उन्होंने बताया कि यूसी न्यूज़ जो पहले से ही चीन में उपलब्ध है। इसे इंडोनेशिया और अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

कंपनी अपना ध्यान कंटेंट पर केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, ''डिजिटल कंटेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब यह हमपर निर्भर करता है हम उसे कैसे कस्टमाइज करते हैं और यूज़र को विविध कंटेंट किस तरह से मुहैया कराते हैं।"

अलीबाबा समूह के यूसी ब्राउज़र के वैश्विक आधार पर कुल उपयोगकर्ताओं में से करीब 20 प्रतिशत भारत से हैं। यूसी ब्राउज़र का प्रयोग करने वाले लगभग आठ करोड़ मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

Wednesday, 19 April 2017

999 रू में जियो ने उतारा 4जी फोन, जानें खासियत !

नई दिल्ली। वैसे तो भारत में मुफ्त सर्विस को लेकर रिलायंस जियो काफी मषहूर हो गया है। सभी के जुबान पर जियो का नाम सेट हो गया है। लेकिन जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक और नया धमाकेदार सरप्राइज लेकर आया है।
टोंक रोड़, जयपुर में प्लाट खरीदने का सबसे सही समय, ये मौका फिर नहीं मिलेगा, मात्र 2लाख में 100 गज का प्लाट, कॉल: 09314188188
रिलायंस ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत मात्र 999 रूपये है। बता दें कि ये एक फीचर फोन है। इस फीचर फोन पर 4जी डाटा का लुत्फ उठा पाएंगे।
इस फोन को लेकर सबसे पहली खासियत ये है कि रिलायंस का ये फोन की-पैड वाला होगा। फोन पर आपको टच स्क्रीन जैसी कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी। फोन पर आपको 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा।
इसके अलावा सेल्फी प्रेमियों के लिए फोन पर वीजीए कैमरे की सुविधा भी मिलेगी। इस फोन पर आपको वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा मेमोरी के नाम पर आपको 8जीबी की इंटरनल मेमोरी मिलेगी।
फोन को पावर देने के लिए इसपर आपको 1800 एमएएच की बैटरी मिलेगी। मार्केट में जियो के इस फोन की कीमत 999 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि फोन को आप ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।
मार्केट के जियो स्टोर से भी आप इस मोबाइल को खरीद पाएंगे। इन सब खासियतों के बीच फोन पर एक और बड़ी खासियत आपको मिलेगी।
वो ये है कि इस फीचर फोन में आप सोशल नेटवर्किंग साइट का भी जमकर इस्तेमाल कर सकते हैं

आईफ़ोन 7 और सैमसंग S8 से बेहतर है शिओमी Mi 6; लांच इवेंट में बोले शिओमी के संस्थापक

बुधवार को बीजिंग में Xiaomi ने अपने बहुचर्चित अनुमानित स्मार्टफ़ोन Mi 6 का अनावरण कर दिया. इस फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन में नवीनतम ओक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 एसओसी 2.45 GHz प्रोसेसर को 6 जीबी रैम और एड्रेनो 540 जीपीयू के साथ लगया गया है। लेई जुन, संस्थापक और सीईओ, शिओमी ने इस इवेंट में दावा किया कि स्नैपड्रैगन 835 के साथ Xiaomi एमआई 6 में आईफोन 7 की तुलना में बेहतर ग्राफिक्स है, साथ ही साथ जुन का मानना है की यह फ़ोन सैमसंग के एस8 को अन्तुतु बेंचमार्क पर पछाड़ सकता है. उम्मीद के मुताबिक Xiaomi एमआई 6 ड्यूल कैमरा के साथ आएगा जो की एक सप्ताह तक अफवाह का टॉपिक बना रहा था।

इसमें 5.15 इंच का डिस्प्ले है, लेकिन अभी के लिए स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन का अभी तक घोषित नहीं किया गया है। एमआई 6 पर चार तरफा वाला 3 D ग्लास फीचर इसे प्रीमियम लुक देता है. फोन की साइड स्टेनलेस स्टील से बनी है जो कि ग्लॉसी लुक देता हैं। जुन ने जोर देकर कहा कि नए एमआई 6 को "घड़ी की तरह प्रेसईजली बनाया गया है" उन्होंने यह भी दावा किया कि बैकसाइड में ड्यूल कैमरा सीमलैस तरीके से ऐड किया गया है। एमआई 6 में फिंगरप्रिंट स्कैनर को फ्रंट साइड में गिलास के नीचे लगाया गया है. उन्होंने कहा कि एमआई 6 वियर एंड टियर रेसिस्टेंट के साथ है, और दावा किया है कि यह "स्प्लैश-रेसिस्टेंट" है। जुन ने इसके साथ एमआई 6 का सिल्वर एडिशन की भी घोषणा की, जिसमे चार तरफ़ा 3D ग्लास और अल्ट्रा रेफ्लेक्टिवे फिनिश दिया गया है. मुख्य शब्दों में जुन ने कहा कि सिल्वर एडिशन आपको ब्लू एडिशन से अलग फील देगा.

Reliance Jio को धमाकेदार टक्करः केवल 73 रुपये में 1 माह तक अनलिमिटेड 4G डाटा

Reliance Jio के एक के बाद आए एक प्लान ने बाकी टेलीकॉम कंपनियों की नींद हराम कर दी है. अब जब Reliance Jio ने अपनी सेवाओं को पेड कर दिया है, तब भी बाकी कंपनियां ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कोई न कोई ऑफर लेकर सामने आ रही हैं.
इस कड़ी में Reliance Jio को धमाकेदार टक्कर दी है Telenor ने अपने एक नए प्लान से. रिपोर्ट्स के मुताबिक Telenor ने केवल 73 रुपये में अपना नया प्लान पेश किया है.
इस धमाकेदार 73 रुपये के प्लान में यूजर्स को एक माह यानी 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G डाटा दिया जा रहा है. इस प्लान की खासियत सिर्फ डाटा ही नहीं है बल्कि इसके अंतर्गत यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 25 पैसे प्रति मिनट का ही चार्ज देना होगा.
हालांकि Telenor ने यह प्लान फिलहाल केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के यूजर्स के लिए ही पेश किया है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अन्य सर्किल्स में भी जल्द ही यह प्लान पेश कर सकती है.
इस प्लान का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को पहले Telenor का कनेक्शन लेने के बाद सबसे पहला रिचार्ज 73 रुपये (FRC 73) से कराना होगा.
इस FRC के बाद अगले महीने यानी 28 दिनों के बाद यूजर्स 47 रुपये का स्टैंडर्ड टैरिफ वाउचर (STV 47) रिचार्ज करा सकते हैं, जिसके अंतर्गत यूजर्स को 28 दिनों के लिए 400 MB इंटरनेट डाटा मिलेगा.
गौरतलब है कि इससे पहले Telenor ने FRC 103 प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को 25 रुपये का टॉक टाइम देने के साथ ही लोकल-एसटीडी कॉलिंग के लिए केवल 25 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना था. 90 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग की यही दर मिलती रहती.
इसके साथ ही यूजर्स को 60 दिनों की वैधता वाला अनलिमिटेड 4G डाटा भी दिया जा रहा था, जिसमें यूजर्स को रोजाना 2GB 4G डाटा मिलता.

रिलायंस JIO आज रात से बंद करेगी नॉन प्राइम मेम्बर्स की मुफ्त सेवाएँ

नई दिल्ली। बिना रिचार्ज कराये jio का लुफ्त रहे यूजर्स के लिए यह बेहद ही बुरी खबर है। दरअसल आज रात 12 बजे के बाद वे लोग फ्री सेवा का लाभ नही उठा पाएंगे जिन्होने अभी तक नॉन प्राइम मेम्बर्स नहीं लिया है। बताते चले कि जियो ने ऐसे इसके लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की थी लेकिन तय तारीख को जियो ने तीन दिन और बढ़ा दिया था।

इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं का अब तक वेरिफिकेशन नहीं हुआ है ऐसे लोगों का भी कंपनी सिम ब्लॉक करने की तैयारी में है। खबर के मुताबिक बिना फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन वाले सिम भी जल्द ही ब्लॉक हो जाएंगे। रिलायंस जियो के मुताबिक जिन लोगों ने बाहर के आधार कार्ड से E-KYC के जरिए सिम लिया है उन्हें Jio सिम बंद होने का मैसेज भेजा जा रहा है। रिलायंस Jio किसी दूसरे राज्य के पहचान पत्र पर किसी और राज्य में नंबर लेने वालों का सिम बंद करने वाला है।

Contact Form

Name

Email *

Message *

Bihar Board Admit Card 2021 12th

  How To Download Bihar Board Admit Card 2021 12th Practical Exams? Follow the steps as listed below to download the Bihar Board 12th Dummy ...